• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिजली गिरने से कक्षा नवमी की छात्रा की दर्दनाक मौत

Class IX student dies tragically due to lightning - Sagar News in Hindi

देवरीकला। ग्राम सिंगपुर में शुक्रवार को बिजली गिरने से गंजन हाई स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा नवमी की एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, घटना उसे समय घटित हुई जब 4:30 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद कक्षा नवमी की छात्रा दीक्षा पिता पप्पू अहिरवार निवासी भाटिया टोला इमझिरा उम्र 15 साल साइकिल से घर की ओर जा रही थी, तभी हाई स्कूल से करीब 50 फीट दूर सड़क पर अचानक तेज आवाज के साथ आसमान से बिजली कड़की और छात्र के ऊपर जा गिरी, बिजली गिरने से छात्रा बेहोश हो गई जिसे तुरंत 108 एंबुलेंस से देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। स्कूल के प्राचार्य मदन चौधरी ने बताया कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद सभी छात्राएं अपने-अपने घर जा रही थी बारिश नहीं हो रही थी और स्कूल से करीब 50 फीट दूर सड़क पर छात्राएं अपने-अपने घर के लिए जा रही थी तभी तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली चमक के साथ गिरी,जिसमें उनके विद्यालय की छात्रा दीक्षा अहिरवार की मौत हो गई। इस घटना के बाद अन्य छात्राएं घबरा गई थी। देवरी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Class IX student dies tragically due to lightning
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: class ix student, dies, tragically, due to lightning, sagar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sagar news, sagar news in hindi, real time sagar city news, real time news, sagar news khas khabar, sagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved