• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रीवा में हिट एंड रन का कहर, तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवारों को कुचला, खंभे से टकराकर रुकी

Hit-and-run tragedy in Rewa: Speeding car crushes two riders, comes to a halt after hitting a pole - Rewa News in Hindi

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा शहर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। साईं मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बेकाबू कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। इस हिट एंड रन मामले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दोपहर के समय हुआ जब बाइक पर सवार दो युवक सड़क से गुजर रहे थे। अचानक तेज गति से आ रही कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक समेत हवा में उछलकर दूर जा गिरे। बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश तक नहीं की और सीधी टक्कर मारने के बाद भी कार नहीं रुकी। खंभे से टकराने के बाद कार रुक गई, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को उठाया और निजी वाहनों से संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों युवकों की हालत गंभीर है। उनके सिर, छाती और पैरों में गहरी चोटें आई हैं। एक युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और उसे आईसीयू में रखा गया है। दोनों का इलाज चल रहा है।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और क्रेन की मदद से हटवाया। हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक को भी कब्जे में लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हिट एंड रन का मामला है। कार चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि कार का नंबर और चालक की पहचान हो सके। कार मालिक का पता लगाने की कोशिश भी की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hit-and-run tragedy in Rewa: Speeding car crushes two riders, comes to a halt after hitting a pole
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hit-and-run, tragedy, rewa, speeding car, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rewa news, rewa news in hindi, real time rewa city news, real time news, rewa news khas khabar, rewa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved