• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रतलाम : शादी के बारातियों का सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

Ratlam: Wedding procession created ruckus on the road, police took action after the video went viral - Ratlam News in Hindi

रतलाम। शहर के सराय चौराहे से हाट की चौकी तक मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पांच कारों में सवार युवकों ने सड़क पर जमकर हुड़दंग किया। इनकी बेखौफ करतूत से ट्रैफिक जाम हो गया और वहां से गुजर रहे राहगीरों और दुकानदारों में दहशत फैल गई। कारों के सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर ये युवक शोर-शराबा करते रहे, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौके पर मौजूद लोगों ने कर ली और वह जल्द ही वायरल हो गई। करीब आधे घंटे तक ये हुड़दंग चलता रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। मामला सामने आते ही एसपी अमित कुमार ने सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया को मौके पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सीएसपी व हाट की चौकी प्रभारी अनुराग यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम कुरैशी मंडी पहुंची, जहां से हुड़दंग मचाने वाली पांचों कारों को जब्त कर हाट की चौकी ले जाया गया। जांच में सामने आया कि ये सभी कारें कुरैशी मंडी निवासी एक परिवार की शादी में शामिल होने आई थीं और इन्हें इंदौर के बाराती किराए पर लेकर आए थे। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस को भी चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए गए, लेकिन रात 11:30 बजे तक चालान की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि हुड़दंग मचाने वाले युवकों और कार मालिकों पर कड़ी कार्रवाई होगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि कार मालिकों और चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिससे आगे के लिए यह एक कड़ा संदेश बन सके।
शादी-ब्याह के नाम पर सड़कों पर इस तरह का हंगामा करना न केवल आम जनता के लिए परेशानी का सबब बनता है, बल्कि कानून-व्यवस्था को भी चुनौती देता है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कितना सख्त कदम उठाती है और क्या वाकई हुड़दंगियों को सबक मिलेगा?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ratlam: Wedding procession created ruckus on the road, police took action after the video went viral
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ratlam, wedding, procession, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ratlam news, ratlam news in hindi, real time ratlam city news, real time news, ratlam news khas khabar, ratlam news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved