• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रतलाम में ‘सिर तन से जुदा‘ के नारे लगाने वालों पर होगी NSA कार्रवाई

NSA action will be taken against those who raised slogans of Sir Tan Se Juda in Ratlam - Ratlam News in Hindi

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक विवादित पोस्ट पर मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया और इस दौरान कथित तौर पर सिर से तन जुदा किए जाने वाले नारे भी लगाए। नारे लगाने वालों के खिलाफ सरकार अब राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्यवाही करने की तैयारी में है। रतलाम में दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें मुस्लिम समाज को लेकर कथित विवादित टिप्पणी की गई थी। इसके बाद रतलाम के मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और यह विवादित पोस्ट करने वाली लड़की की गिरफ्तारी के साथ उसके मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग की। इस दौरान कथित तौर पर सिर तन से जुदा किए जाने जैसे नारे भी लगे।
रतलाम पुलिस ने विवादित पोस्ट करने वाली युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। वही विवादित नारी का मसला भी जोर पकड़े हुए हैं।
राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि यह राजस्थान नहीं है और न ही कांग्रेस की सरकार है। यह मध्य प्रदेश है और ऐसे आतंकी नारे लगाने वालों को 24 घंटे में पता चल जाएगा, वे संभल जाएं नहीं तो क्या-क्या जुदा हो जाएगा उनको भी समझ में नहीं आएगा।
आतंकी नारे लगाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NSA action will be taken against those who raised slogans of Sir Tan Se Juda in Ratlam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ratlam, madhya pradesh, national security act, nsa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ratlam news, ratlam news in hindi, real time ratlam city news, real time news, ratlam news khas khabar, ratlam news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved