पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के टाइगर रिजर्व से एक अच्छी खबर आई है, यहां दो शावकों के साथ बाघिन नजर आई है। इसकी पुष्टि टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने भी की है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पन्ना टाइगर रिजर्व का एक वीडियो वायरल हेा रहा है जिसमें बाघिन दो शावकों के साथ चहल-कदमी करते हुए नजर आ रही है। इसमें देानों शावकों आगे चल रहे है तो बाघिन पीछे चल रही है।
टाइगर रिजर्व प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि दो शावकों के साथ बाघिन का छायाचित्र कैमरे के माध्यम से सामने आया है। यह बाघिन पी-213 (62) है, जिसने देा शावकों केा जन्म दिया है। इन शावकों की उम्र देा से तीन माह की प्रतीत होती है। बाघिन और देानों शावक स्वस्थ है।
ज्ञात हो कि पन्ना देश का दूसरा सरिस्का बन गया था, जहां बाघों की आबादी लगातार कम होती जा रही थी। एक समय तो ऐसा आया था जब यहां बाघ बचे ही नहीं थे। बाद में बांधवगढ़ नेशनल पार्क और कान्हा ने बाघ के जोड़े केा यहां लाया गया था। उसके बाद यहां की तस्वीर ही बदली और बाघों का कुनबा तेजी से बढ़ने लगा। वर्तमान में हालात एक दम बदल चुके है। यही कारण है कि पर्यटकों की पसंद बनता जा रहा है यह राष्टीय उद्यान। यहां आने वालों केा आसानी से बाघ नजर भी आ जाते है।
--आईएएनएस
तमिलनाडु में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे मोदी
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अवंतीपोरा में जैश के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, 8 गिरफ्तार
खुफिया एजेंसियों की चेतावनी- अमरनाथ यात्रा से पहले कश्मीर घाटी में आतंकियों को भेज रही आईएसआई
Daily Horoscope