• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीमच : वार्ड 22 और वार्ड 35 में 24.77 लाख के भूमि पूजन का आयोजन

Neemuch: Bhoomi Pujan of Rs 24.77 lakh organized in Ward 22 and Ward 35 - Neemuch News in Hindi

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा शहर में चल रहे विकास कार्यों की श्रृंखला के तहत, नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में 14 दिसंबर, शनिवार को प्रातः 11 बजे वार्ड क्र. 22 भोलाराम कम्पाउंड में आरसीसी नाली निर्माण कार्य और दोपहर 3 बजे वार्ड क्र. 35 चेतन्य बालाजी मंदिर से रेलवे अंडरब्रिज तक डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन किया जाएगा। इन दोनों कार्यों में कुल 24.77 लाख रुपये की लागत आएगी। वार्ड क्र. 22 और वार्ड क्र. 35 के पार्षद अरुण प्रजापति और आलोक सोनी ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह राणावत, नपा सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ, नपा उपाध्यक्ष रंजना करण सिंह परमाल, लोक निर्माण सभापति मनोहर मोटवानी और अन्य सभापति, पार्षदगण उपस्थित रहेंगे। प्रजापति और सोनी ने बताया कि वार्ड क्र. 22 में 4.64 लाख की लागत से भोलाराम कम्पाउंड से टांडा मोहल्ला तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य किया जाएगा, वहीं वार्ड क्र. 35 में 20.13 लाख रुपये की लागत से चेतन्य बालाजी मंदिर से रेलवे अंडरब्रिज तक डामरीकरण कार्य होगा।
पार्षद प्रजापति और सोनी ने जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Neemuch: Bhoomi Pujan of Rs 24.77 lakh organized in Ward 22 and Ward 35
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: neemuch, bhoomi pujan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, neemuch news, neemuch news in hindi, real time neemuch city news, real time news, neemuch news khas khabar, neemuch news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved