• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रामपुरा नगर में सर्व सुविधायुक्त हॉस्पिटल की मांग, ग्रीनको कंपनी से 10 करोड़ खर्च करने की अपील

Demand for a fully equipped hospital in Rampura town, appeal to Greenko company to spend 10 crores - Neemuch News in Hindi

नीमच। जिले की रामपुरा तहसील के गणमान्य नागरिक, स्वयंसेवी संस्थाएं, नगर परिषद और आम जनता ने एक ज्ञापन एसडीएम श्री पवन बारिया को सौंपते हुए यह मांग की है कि रामपुरा जैसे ऐतिहासिक और पिछड़े नगर में एक सर्व सुविधायुक्त मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल स्थापित किया जाए। ज्ञापन में यह बताया गया है कि रामपुरा क्षेत्र जिला अस्पताल से 65-70 किलोमीटर दूर स्थित है, जिससे मरीजों को उपचार प्राप्त करने में अत्यधिक परेशानी होती है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि रामपुरा क्षेत्र में ग्रीनको प्राइवेट कंपनी द्वारा ग्राम खिमला में लगभग 14 हजार करोड़ रुपये की लागत से वृहद जल विद्युत परियोजना का कार्य चल रहा है। इस परियोजना के चलते भारी वाहनों का अत्यधिक आवागमन होता है, जिससे क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाएं होती रहती हैं। दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार नहीं मिल पाता। इसलिए, रामपुरा क्षेत्र में एक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की आवश्यकता महसूस की जा रही है, जिससे रामपुरा तहसील और आस-पास के लगभग 90 हजार लोगों को मदद मिल सके। ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि ग्रीनको कंपनी को इस परियोजना के अंतर्गत रामपुरा क्षेत्र की खनिज संपदा, भूमि, पानी और वन का दोहन करना पड़ रहा है।
इसके मद्देनजर, ग्रीनको प्राइवेट कंपनी को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 135 के तहत 10 करोड़ रुपये रामपुरा क्षेत्र में जनहित में खर्च करने हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि ग्रीनको कंपनी को निर्देश दिए जाएं कि वह रामपुरा क्षेत्र में जनहित में एक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल स्थापित करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demand for a fully equipped hospital in Rampura town, appeal to Greenko company to spend 10 crores
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: demand, hospital, rampura, town, appeal, greenko, company, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, neemuch news, neemuch news in hindi, real time neemuch city news, real time news, neemuch news khas khabar, neemuch news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved