• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मप्र : कांग्रेस नेता की हत्या बाद बाजार बंद

MP: Market closed after murder of Congress leader - Narsinghpur News in Hindi

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में कांग्रेस नेता सुरेंद्र राय की गुरुवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर शुक्रवार को गोटेगांव के बाजार बंद हैं। पुलिस के अनुसार, कांग्रेस नेता सुरेंद्र राय गुरुवार शाम अपने साथी कमलेश के साथ पुलिया निर्माण कार्य के सिलसिले में गोंटेगांव थाना क्षेत्र के बिछिया गांव पहुंचे। वहां उनका विवाद हो गया। विवाद के दौरान उन पर दो लोगों ने गोली चला दी। गोली सुरेंद्र व उनके साथी कमलेश को लगी। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए जबलपुर ले जाया गया, जहां सुरेंद्र की मौत हो गई। जबकि कमलेश का इलाज जारी है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, ‘‘राय ठेकेदार थे और एक सडक़ निर्माण का ठेका लिए हुए थे। पुलिया निर्माण को लेकर उनका अजय सिंह और विक्रम सिंह से विवाद हो गया। अजय और विक्रम चाहते थे कि पुलिया की उंचाई ज्यादा रहे, ताकि उनके खेतों में पानी न जाए। इसी पर विवाद बढ़ा और अजय व विक्रम ने सुरेंद्र व उनके साथी कमलेश पर गोली चला दी।’’
भदौरिया के अनुसार, ‘‘गंभीर रूप से घायल राय की जबलपुर में मौत हो गई। वहीं कमलेश का इलाज जारी है। इस मामले में अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। विक्रम की तलाश जारी है।’’
राय की हत्या के विरोध में गोटेगांव में कलचुरी समाज के लेागों ने बाजार बंद कराया है। भदौरिया के अनुसार, कुछ दुकानें बंद हैं, और पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा ने नरसिंहपुर के गोटेगांव में गोली का शिकार बने राय के कांग्रेस से जुड़े होने की पुष्टि की है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MP: Market closed after murder of Congress leader
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: market closed, murder, congress leader, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, narsinghpur news, narsinghpur news in hindi, real time narsinghpur city news, real time news, narsinghpur news khas khabar, narsinghpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved