नरसिंहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री और मध्य प्रदेश के दमोह से सांसद प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल और छह अन्य लोगों को मारपीट करने और एक व्यक्ति को गोली मारने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी मामले में केंद्रीय मंत्री का भतीजा व अन्य फरार हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एरन बारले ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने 12 ज्ञात व आठ अज्ञात कुल 20 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें प्रबल पटेल व छह अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि उनके भतीजे और विधायक जालम सिंह पटेल का बेटा मोनू पटेल अब भी फरार है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात गोटेगांव थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह से लौट रहे दो लोगों का केद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल से विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों में मारपीट हुई और गोली भी चली, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को जबलपुर रेफर किया गया है।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope