• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुरैना: पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या, वारदात के बाद आरोपी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Morena: Wife and two young children hacked to death with an axe; accused commits suicide by jumping in front of a train after the incident - Morena News in Hindi

मुरैना । मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार को एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। सामने आया कि एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या की। इस वारदात के बाद आरोपी ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में यह घटना हुई। मृतकों की पहचान बलराम कुशवाहा, पत्नी रवीता, बेटे देवू और आरव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के पिता मलखान कुशवाहा ने बताया कि कुछ दिन पहले बलराम कुशवाहा के परिवार में भागवत कथा का आयोजन हुआ था। उसमें पूरा परिवार शामिल था। उनकी बेटी रवीता ने भी हिस्सा लिया था। वहां नाचने-गाने को लेकर बलराम कुशवाहा नाराज हुआ था और उसने रवीता के साथ मारपीट की थी।
आरोप है कि बलराम ने शराब के नशे में घर पहुंचकर पत्नी और दोनों बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और बाद में शिकारपुर फाटक के पास ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल हत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है। मृतका के परिजनों के आरोपों के आधार पर भी जांच की जा रही है।
घटना की सूचना के बाद मुरैना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि किशनपुर गांव में एक घर के अंदर महिला और दो बच्चों का शव पड़ा है। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने जांच पड़ताल की। बलराम का शव भी नजदीकी रेलवे ट्रैक के पास मिला है।"
एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला महिला के चरित्र से जुड़ा लग रहा है। इसी के चलते बलराज ने अपनी महिला की कुल्हाड़ी से हत्या की। बाद में सोते हुए दोनों बच्चों को कुल्हाड़ी से मारा। बाद में उसने रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या की। एसपी ने कहा कि फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Morena: Wife and two young children hacked to death with an axe; accused commits suicide by jumping in front of a train after the incident
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: morena, madhya pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, morena news, morena news in hindi, real time morena city news, real time news, morena news khas khabar, morena news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved