• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मंदसौर किसानों की शहादत को न्याय कब मिलेगा?

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर आज से ठीक एक साल पहले हुई पुलिस गोलीबारी में जान गंवाने वाले छह किसानों के परिजनों को भले ही नौकरी मिल गई हो, मुआवजा मिल गया हो, मगर न्याय नहीं मिला है। जांच रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं हुई है। इतना ही नहीं पुलिस की गोली से मारे गए किसानों को शहीद का दर्जा भी नहीं मिला, वहीं आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई और अब प्रशासन इन प्रभावित परिवारों को पहली बरसी मनाने तक से रोक रहा है।

बीते साल आज की ही तारीख यानी छह जून को किसान अपनी जायज मांगों को पूरा करने के लिए सडक़ों पर उतरे थे। पिपलियामंडी में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस जवानों ने गोलियां बरसा दी। इस गोलीकांड में छह किसानों की मौत हुई और बाद में एक किसान को पुलिस ने इतना पीटा कि वह काल के गाल में समा गया।

इस गोलीकांड की आज बरसी है। पीडि़त परिवारों का दर्द उभर कर सामने आ रहा है। पुलिस की प्रताडऩा का शिकार हुए अभिषेक पाटीदार के पिता दिनेश पाटीदार प्रशासन के रवैये से क्षुब्ध हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आज किसानों की शहादत को याद किया जा रहा है, उनके बेटे ने भी शहादत दी थी, राहुल गांधी की सभा में उन्हें बुलाया गया है, मगर प्रशासन के अधिकारी उनसे इस सभा में न जाने को कह रहे है। साथ ही कहा जा रहा है कि सभा में गए तो बेटे को जो नौकरी मिली है, उससे हाथ धोना पड़ेगा।’’

मंदसौर के पिपलिया मंडी का चौराहा, गलियां और यहां की फिजाएं बस एक ही सवाल कर रही हैं कि उनकी धरती पर जन्में किसानों पर गोलियां बरसाने वाले दरिंदों को आखिर कब सजा मिलेगी। जब तक इन दरिंदों को सजा नहीं मिल जाती तब तक उनकी आत्मा को न्याय नहीं मिलेगा।

किसान नेता डॉ. सुनीलम ने कहा, ‘‘सरकारें कोई भी रही हों किसानों पर हमेशा दमन हुआ है। दो दशक पहले मुलताई में किसानों पर दिग्विजय काल में गोली बरसाई गई, फिर बीते साल शिवराज काल में किसान गोली का निशाना बने। जांच आयोग बने, मगर सजा किसी को नहीं हुई। किसानों पर अत्याचार करने वाले उलटे पुरस्कृत किए गए। यह सरकारों का किसान विरोधी चेहरा है। मंदसौर गोलीकांड में जान गंवाने वाले किसानों को अब भी न्याय का इंतजार है।’’

कांग्रेस नेता और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शहीद किसानों को श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए कहा, ‘‘आज मंदसौर गोलीकांड की पहली बरसी है। मैं नमन करता हूं उन निर्दोष अन्नदाता साथियों को जो इस दमनकारी सरकार की गोलियों से शहीद हुए थे। मैं और मेरी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता किसानों की लड़ाई तब तक लड़ेंगे जब तक उन्हें इंसाफ और दोषियों को सजा नही मिलती। यही मेरा संकल्प, मेरा प्रण है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-When will the martyrdom of Mandsaur farmers get justice
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: martyrdom of mandsaur farmers, justice, mandsaur farmers, mandsaur, farmers, bjp, congress, mandsaur anniversary, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mandsaur news, mandsaur news in hindi, real time mandsaur city news, real time news, mandsaur news khas khabar, mandsaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved