मंदसौर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर पुलिस गोलीबारी की पहली बरसी के मौके पर बुधवार को ‘किसान समृद्घि श्रद्घांजलि सभा’ को संबोधित करेंगे। यह सभा पिपलियामंडी में होगी। देशभर के विभिन्न हिस्सों से किसान नेता यहां पहुंच रहे हैं, जिसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी दोपहर लगभग 12.20 बजे चार्टर्ड प्लेन से मंदसौर हवाई पट्टी पर उतरेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से 12.45 बजे सभा स्थल पिपलियामंडी पहुंचेंगे। वह दोपहर तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। पिपालियामंडी में आयोजित इस सभा में कांग्रेस के प्रमुख नेता कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांतिलाल भूरिया, दिग्विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope