• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मंदसौर: तिरंगे में लपेटकर निकाली किसान की शव यात्रा

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर में मंगलवार को पुलिस फायरिंग में 5 किसानों की मौत के बाद किसानों में काफी गुस्सा है। बुधवार सुबह किसानों ने फायरिंग में मारे गए एक किसान का शव रास्ते पर रखकर जाम लगा दिया। वहीं बुधवार सुबह एक किसान की शव यात्रा निकाली गई। इस दौरान किसान के शव को तिरंगे में लपेटा गया। मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन उग्र होता जा रहा है। विपक्ष इस मामले को लेकर शिवराज सिंह और बीजेपी पर हावी होती दिखाई दे रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी मंदसौर जाने वाले हैं।

वहीं जिला प्रशासन ने तनाव की स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में कफर््यू लगा दिया है। साथ ही शीर्ष नेताओं को मंदसौर जाने से रोक दिया गया है। वहीं कांग्रेस के प्रदेषाध्यक्ष अरुण यादव व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी मंदसौर जा रहे हैं। यादव का कहना है कि वे पहले किसान हैं और बाद में नेता हैं, लिहाजा वे मंदसौर जा रहे हैं। पुलिस क्या करती है देखा जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mandsaur firing: dead body of the farmer wrapped in a tricolor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mandsaur, madhya pradesh, mp farmers protest, farmers dead body wrapped in a tricolor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mandsaur news, mandsaur news in hindi, real time mandsaur city news, real time news, mandsaur news khas khabar, mandsaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved