• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जबलपुर में लोकायुक्त ने वेयरहाउस कॉरपोरेशन के रीजनल मैनेजर को रिश्वत लेते पकड़ा

Lokayukta caught the Regional Manager of Warehouse Corporation taking bribe in Jabalpur - Jabalpur News in Hindi

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में लोकायुक्त पुलिस ने एमपी वेयरहाउस कॉरपोरेशन के रीजनल मैनेजर संदीप बिसारिया को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। रीजनल मैनेजर वेयर हाउस संचालक से रिश्वत ले रहा था। लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरेला क्षेत्र के फरियादी अमित का वेयरहाउस है। उन्हें काफी समय से किराए का भुगतान नहीं हुआ है। इस राशि का भुगतान करने के एवज में रीजनल मैनेजर द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी, जिस पर पीड़ित ने लोकायुक्त में शिकायत की। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार अमित गुरुवार को जब रीजनल मैनेजर संदीप बिसारिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत दे रहा था तभी उसे रंगे हाथों पकड़ा गया।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lokayukta caught the Regional Manager of Warehouse Corporation taking bribe in Jabalpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jabalpur, madhya pradesh, lokayukta police, mp warehouse corporation, regional manager, sandeep bisaria, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jabalpur news, jabalpur news in hindi, real time jabalpur city news, real time news, jabalpur news khas khabar, jabalpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved