इंदौर। मध्य प्रदेश में रामायण पर केंद्रित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को हवाई जहाज से अयोध्या की यात्रा कराई जाएगी। यह प्रतियोगिता राज्य के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित की जाएगी। यह ऐलान राज्य की पर्यटन,संस्कृति और आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने किया है। इंदौर के महू स्थित डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय में प्रस्फुटन कार्यक्रम के अंतर्गत श्री रामचरित्र मानस के अयोध्याकांड से मूल्य निर्माण के प्रसंगों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए मंत्री ठाकुर ने कहा कि रामायण पर अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी और इस प्रतियोगिता के विजेताओं को हवाई जहाज से अयोध्या की यात्रा कराई जाएगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा रामायण के अयोध्या कांड पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता प्रदेश, राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हर जिले से आठ लोगों का चयन किया जाएगा। इनमें चार विद्यार्थी और चार सामान्य लोग शामिल रहेंगे। रामायण के अयोध्या कांड पर आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता के विजेताओं को हवाई जहाज से अयोध्या की यात्रा कराई जाएगी।
संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय में आयोजित किये गये लीला उत्सव के तहत भक्ति मति शबरी लीला और चित्र प्रदर्शनी का भी शुभारंभ कर अवलोकन किया।
--आईएएनएस
आज जब खतरे ग्लोबल हैं, तो उनसे निपटने का तरीका भी ग्लोबल होना चाहिए : पीएम मोदी
जयराम द्वारा नई संसद को 'मोदी मल्टीप्लेक्स' बताने पर भड़के नड्डा, कांग्रेस को बताया संसद विरोधी
भारत की पाकिस्तान को दो टूक, उंगली उठाने से पहले अपना मानवाधिकार रिकॉर्ड सुधारे
Daily Horoscope