इंदौर। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि जियो की सभी सेवाएं हिंदी में भी उपलब्ध होंगी। इंदौर में शुक्रवार को आयोजित मैग्नीफिसेंट एमपी में मुकेश अंबानी आज शुक्रवार को अपनी कंपनी के बोर्ड की बैठक होने के कारण नहीं पहुंच सके। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा, मध्य प्रदेश न केवल भारत के मध्य में विराजमान है लेकिन भारत के मन में भी विराजमान है, मप्र महान है, और सच कहूं तो मप्र मेरा भी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ की कार्यशैली की सराहना करते हुए अंबानी ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से इस आयोजन में हिस्सा लेना चाहता था, मगर बोर्ड की बैठक होने के कारण फिजिकली तौर पर उपस्थित नहीं हो सका।
पिछले दिनों मुंबई में मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात हुई थी, जिसमें मैं उनके मध्य प्रदेश में बदलाव ट्रांसफॉर्म लाने के विजन और डिटर्मिनेशन से काफी प्रभावित हुआ। अंबानी ने इस मौके पर ऐलान किया, मुझे यह बताते हुए खुशी होती है कि जियो की सभी सेवाएं हिंदी में भी उपलब्ध होंगी।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope