• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंदौर में ज्वेलर की पत्नी ने की खुदकुशी

Jeweler wife commits suicide in Indore - Indore News in Hindi

इंदौर, । इंदौर में ज्वेलर की पत्नी ने बुधवार देर रात फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। यह मामला द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र का है, जहां की ऋषि पैलेस कॉलोनी में रहने वाली ज्वेलर्स की पत्नी पिंकी वर्मा मोदी ने बुधवार की रात को लगभग एक बजे अपने घर की तीसरी मंजिल पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पिंकी ने आत्महत्या करने से पहले अपने भाई गोलू वर्मा को फोन किया था, वह जब तक मौके पर पहुंचा, तब तक बहन फांसी के फंदे पर लटक चुकी थी और जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि पिंकी ने लगभग ढाई साल पहले लोकेश मोदी से प्रेम विवाह किया था, लोकेश की ज्वेलर्स की दुकान है। साथ ही पिंकी मेहंदी पार्लर का काम करने लगी। सब ठीक ठाक चला, मगर पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था।
पिंकी के भाई गोलू ने पूरी घटना का ब्यौरा देते हुए बताया कि उसके पास बहन का फोन आया था और उसने यही कहा था कि पति और सास उसे परेशान कर रहे हैं, इसके चलते वह यह कदम उठा रही है और जब गोलू खुद वहां पहुंचा तो बाहर दिखता है कि लोकेश जो उसका बहनोई है बंद दरवाजों को खोलने की कोशिश कर रहा है, उसके बाद दोनों ने मिलकर दरवाजा खोला और वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। उसे उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jeweler wife commits suicide in Indore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: suicide in indore, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, indore news, indore news in hindi, real time indore city news, real time news, indore news khas khabar, indore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved