• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंदौर के संगीत महाविद्यालय और ऑडिटोरियम होगा लता मंगेशकर के नाम

Indore Music College and Auditorium will be named after Lata Mangeshkar - Indore News in Hindi

इंदौर । मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में स्वर कोकिला लता मंगेशकर की यादों को बनाए रखने के लिए यहां के संगीत महाविद्यालय और प्रस्तावित ऑडिटोरियम लता मंगेशकर के नाम पर होगा। यह ऐलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के सात दिवसीय गौरव महोत्सव के समापन मौके पर किया। इंदौर में मंगलवार की रात को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, इंदौर को दुनिया का सबसे अच्छा शहर बनायेंगे। इसे देश का आई.टी. हब बनाया जायेगा। सुपर कॉरीडोर पर साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से स्टार्टअप पार्क बनाया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टार्टअप ईको-सिस्टम विकसित किया जायेगा। इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है। अगले 10 वर्षों में इंदौर बैंगलुरु और हैदराबाद को पीछे छोड़ देगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इंदौर की भूमि पर स्व. लता मंगेशकर ने जन्म लिया। राजेन्द्र नगर में 24 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 1500 सीटर ऑडिटोरियम का नाम स्वर कोकिला लता मंगेशकर के नाम पर रखा जायेगा। चिमन बाग मैदान के पास स्थित संगीत महाविद्यालय का उन्नयन किया जायेगा तथा उसका नाम भी लता मंगेशकर के नाम पर रखा जायेगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि प्रदेश में कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं रहेगा। मैं स्वयं आँगनवाड़ी के बच्चों के लिए खिलौने एवं अन्य सामग्री माँगने निकलता हूँ। लोगों ने अपार उत्साह दिखाया है। इंदौर शहरवासियों ने आँगनवाड़ियों के लिये आज साढ़े आठ करोड़ रुपए के चैक प्रदान किए हैं।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indore Music College and Auditorium will be named after Lata Mangeshkar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indore music college, auditorium, lata mangeshkar, indore music college and auditorium will be named after lata mangeshkar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, indore news, indore news in hindi, real time indore city news, real time news, indore news khas khabar, indore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved