• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई : सस्पेंड जेल प्रहरी और महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 3 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद

Indore Crime Branch big action : Suspended jail guard and female drug smuggler arrested, drugs worth Rs 3 lakh recovered - Indore News in Hindi

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक सस्पेंड जेल प्रहरी और एक महिला शामिल हैं। आरोपियों से 3 लाख रुपये मूल्य की ड्रग्स, जिसमें 20 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम एमडी ड्रग्स, बरामद की गई है। क्राइम ब्रांच डीसीपी ने बताया कि उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि इवेंट कंपनी की महिला श्रुति निषाद और जेल प्रहरी दीपक यादव ड्रग्स की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। महिला आरोपी श्रुति निषाद इवेंट कंपनी से जुड़ी हुई है, जबकि दीपक यादव अलीराजपुर जेल में पदस्थ था, जिसे पत्नी से विवाद के चलते सस्पेंड कर दिया गया था। गिरफ्तार जेल प्रहरी दीपक यादव अपनी वर्दी का गलत इस्तेमाल करते हुए टोल बेरियर पर ड्रग्स की तस्करी कर रहा था और राजस्थान से ड्रग्स लाकर इंदौर में बेचता था।
अब क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है, ताकि तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indore Crime Branch big action : Suspended jail guard and female drug smuggler arrested, drugs worth Rs 3 lakh recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indore, crime, branch, big action, suspended, jail, guard, female, drug, smuggler, arrested, drugs, worth, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, indore news, indore news in hindi, real time indore city news, real time news, indore news khas khabar, indore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved