• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कमल नाथ पर गृह मंत्री का तंज, कांग्रेस ने गृह मंत्री के ज्ञान पर उठाए सवाल

Home Minister taunt on Kamal Nath, Congress raised questions on the knowledge of Home Minister - Indore News in Hindi

इंदौर/भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राज्य के बुरे गुजरे 30 माह के काल के लिए दो 'के के' कोरोना और कमल नाथ को जिम्मेदार ठहराया तो कांग्रेस ने गृहमंत्री मिश्रा के ज्ञान पर सवाल उठाया है। इंदौर प्रवास पर पहुंचे जिले के प्रभारी और राज्य के गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य के लिए बीते 30 माह बुरे रहे हैं, क्योंकि दो 'के के' ने प्रभावित किया है। पहला कमल नाथ और दूसरा कोरोना। इसने विकास को बहुत प्रभावित किया। कमल नाथ और कोरोना ने। राज्य में पेटोल और डीजल की कीमतों के लिए भी गृहमंत्री ने पूर्ववर्ती कमल नाथ सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में जो टैक्स बढ़ा था वही है, हमने कोई टैक्स नहीं बढ़ाया। गृहमंत्री के आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने उनके ज्ञान पर सवाल उठाते हुए कहा, कोरोना काल में मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह असफल हुई, जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पाई। साथ ही प्रदेश सरकार के प्रवक्ता अपना ज्ञान वर्धन करें कि कोरोना अंग्रेजी वल्र्डमाला के (के )अक्षर से अक्षर से नहीं सी से प्रारंभ होता है। आखिर प्रदेश के भी सम्मान का सवाल है, प्रदेश की गलत छवि देश में जाती है इसलिए मुख्यमंत्री प्रदेश के मंत्रियों का ज्ञानवर्धन करवायें। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Home Minister taunt on Kamal Nath, Congress raised questions on the knowledge of Home Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kamal nath, congress, narottam mishra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, indore news, indore news in hindi, real time indore city news, real time news, indore news khas khabar, indore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved