• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंदौर के अनाथ आश्रम में चार बच्चों की मौत, जांच के आदेश, एसडीएम को हटाया

Four children died in Indore orphanage investigation ordered SDM removed - Indore News in Hindi

इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर के एक अनाथ आश्रम के चार बच्चों की मौत हो गई है, आठ बच्चों का उपचार जारी है। इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं, एसडीएम को हटा दिया गया है। इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक अनाथ आश्रम है। इसमें आसपास के जिलों के बच्चों को रखा जाता है। सोमवार रात यहां के बच्चों की तबीयत बिगड़ी। इनमें से चार बच्चों की मौत हो गई, वहीं आठ बच्चों को चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इंदौर के अनाथ आश्रम के चार मासूम बच्चों के असामयिक निधन का समाचार ह्रदय विदारक है। मैं बाबा महाकाल से दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करने तथा गंभीर रूप से बीमार सभी बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस दुखद घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है तथा मल्हारगंज एसडीएम को उनके असंवेदनशील व्यवहार के लिए पद से हटा दिया गया है। अनाथ आश्रम के बच्चों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर आशीष सिंह भी वहां पहुंचे और उपचार व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं।
उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों को चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्रथमदृष्ट्या बच्चों की तबीयत बिगड़ने की वजह फूड प्वाइजनिंग है। सैंपल लिए जा रहे हैं और जांच जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Four children died in Indore orphanage investigation ordered SDM removed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: four children died, indore orphanage, investigation ordered, sdm removed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, indore news, indore news in hindi, real time indore city news, real time news, indore news khas khabar, indore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved