• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ईडी की कार्रवाई, हैदराबाद और मंदसौर में 90 लाख से ज्यादा की संपत्ति अटैच

ED Action: Assets Worth Over ₹90 Lakh Attached in Hyderabad and Mandsaur - Indore News in Hindi

इंदौर । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इंदौर सब जोनल ऑफिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हैदराबाद और मंदसौर में स्थित अचल संपत्तियों को अटैच किया है। इन संपत्तियों की कीमत 90 लाख रुपए से ज्यादा है। ईडी ने इस संबंध में प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किया है। ईडी ने यह जांच इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। यह एफआईआर वेद प्रकाश व्यास, दिनेश अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल और अन्य के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत दर्ज की गई थी।
यह मामला करीब 70 करोड़ रुपए की कमर्शियल मात्रा में मेफेड्रोन (एमडी) के अवैध कब्जे और तस्करी से जुड़ा है।
पीएमएलए के तहत की गई जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने अवैध नशीली दवाओं की तस्करी के जरिए नकद में अपराध से भारी कमाई की। इस नकद को कई निजी और बिजनेस बैंक खातों के जरिए घुमाया गया।
वित्तीय जांच में बड़े पैमाने पर नकद लेनदेन का पता चला है, जो अपराध से हुई कमाई को व्यवस्थित तरीके से रखने, लेयरिंग और छिपाने की ओर इशारा करता है। जांच के दौरान दर्ज किए गए बयानों से भी पता चला है कि आरोपी अपने नियमित कारोबार के अलावा नशीली दवाओं की सप्लाई और तस्करी में भी शामिल थे।
इससे पहले, ईडी ने 17 जुलाई को मध्य प्रदेश के इंदौर और मंदसौर में कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। ईडी ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। आरोपी अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ED Action: Assets Worth Over ₹90 Lakh Attached in Hyderabad and Mandsaur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hyderabad, mandsaur, ed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, indore news, indore news in hindi, real time indore city news, real time news, indore news khas khabar, indore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved