इंदौर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मध्य प्रदेश में आप आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में आलोक अग्रवाल के नाम की घोषणा की। अग्रवाल एक कार्यकर्ता हैं और उन्होंने आईआईटी कानपुर से पढ़ाई की है। केजरीवाल ने इंदौर में एक रैली के दौरान इसकी घोषणा की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आप नेता ने कहा, "अग्रवाल ने आईआईटी से पढ़ाई की है। अगर वह चाहते तो अमेरिका जा सकते थे। लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने राज्य के लोगों की सेवा को चुना।"
अग्रवाल ने 2014 लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के खंडवा से चुनाव लड़ा था। इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं।
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope