• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंदौर में भाजपा के पैदल मार्च में एक पोस्टर पर बवाल

A poster sparks controversy during a BJP foot march in Indore - Indore News in Hindi

इंदौर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के तहत मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में पैदल मार्च निकाला गया। इस आयोजन में एक पोस्टर को लेकर बवाल हो गया। यह पोस्टर लेकर एक व्यक्ति पहुंचा था, जिस पर नगरीय निकाय में हुए भ्रष्टाचार के आरोप दर्ज थे। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए जा रहे आरोपों के जवाब में भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इंदौर के सुभाष नगर से पाटनीपुरा चौराहे तक पैदल मार्च निकाला गया और जनसभा हुई। एक तरफ जनसभा चल रही थी और राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान एक व्यक्ति हाथ में पोस्टर लेकर खड़ा हो गया। इस पोस्टर में लिखा हुआ था 'एक बल्ब 30 हजार रुपए में और एक लिटर फिनायल 33 हजार रुपए में जवाब दो'। इस पोस्टर को देखते ही नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय ने अपनी बात को बीच में रोकते हुए कहा कि एक न्यूसेंस आ गया है। कोई पुलिस अधिकारी आ जाए, जहां हमें जवाब देना है, उसे हम देंगे, अभी तो यहां से जा, नहीं तो लोग फ्री फंड में जवाब दे देंगे। जो यह व्यक्ति न्यूसेंस कर रहा है, उसे पुलिस ले जाए और गाड़ी में बिठा ले।
पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्ति जिसका नाम प्रहलाद पांडे बताया जा रहा है, उसे जोर जबरदस्ती से पकड़कर अपने साथ ले गई और बलपूर्वक पुलिस की गाड़ी के अंदर बिठाया। वह लगातार विरोध करता रहा। उसके साथ एक महिला भी थी, जो पुलिस से यही सवाल कर रही थी कि किस अपराध में इन्हें पकड़ कर ले जाया जा रहा है।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। दरअसल पिछले दिनों नगरीय निकाय के अधिकारियों की बैठक में एक अधिकारी ने भ्रष्टाचार का मामला उजागर किया था, जिसमें कहा गया था कि एक गाड़ी दो लाख रुपए में खरीदी जाती है। इसी तरह की गाड़ी में कुछ बदलाव कर दूसरा नगरीय निकाय छह लाख में खरीदता है। इसके अलावा, बाल्टी, बल्ब और फिनायल की खरीदी का मामला भी उछला था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A poster sparks controversy during a BJP foot march in Indore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, indore, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, indore news, indore news in hindi, real time indore city news, real time news, indore news khas khabar, indore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved