• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंदौर के चर्च में हनुमान चालीसा फाड़ने का आरोप, केस दर्ज

Accused of tearing Hanuman Chalisa in Indore church, case registered - Indore News in Hindi

इंदौर। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में स्थित एक चर्च में कुछ लोगों पर हनुमान चालीसा की प्रति फाड़ने का आरोप लगा है। हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया गया है कि गुरुवार को हीरा नगर क्षेत्र में दो ऑटो में सवार होकर 10 से 12 लोग आए और उन्होंने मां शारदा नगर स्थित चर्च के संदर्भ में जानकारी मांगी। जो लोग आए थे वह गुजरात के दाहोद के निवासी बता रहे थे और उनसे जब पूछा गया कि वे यहां किस लिए आए हैं तो उनका कहना था कि वह चर्च में सिलाई का काम सीखने आए हैं।
स्थानीय लोगों को कुछ आशंका हुई तो वे चर्च में पहुंच गए और वहां के नजारे को देखते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वहां मौजूद ईसाई धर्म से जुड़े कुछ लोग हनुमान चालीसा की प्रतियां फाड़ रहे थे।
हीरानगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने वाले राजकुमार सेन का कहना है कि स्थानीय लोग जब चर्च में पहुंचे तो कुछ लोग बाहर से आए लोगों को समझाईश दे रहे थे और हनुमान चालीसा की प्रतियां फाड़ रहे थे।
जब उन्हें ऐसा करने से मना किया गया तो उन्होंने तर्क दिया कि सिर्फ बाइबिल ही सही धर्म ग्रंथ है, इसलिए तुम लोग ईसाई धर्म अपना लो। हनुमान चालीसा की प्रतियां फाड़ने से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
इस घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने थाने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने शिकायती आवेदन पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Accused of tearing Hanuman Chalisa in Indore church, case registered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanuman chalisa, indore, church, crime news in hindi, crime news, indore news, indore news in hindi, real time indore city news, real time news, indore news khas khabar, indore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved