• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

MP: ग्वालियर में पटाखा बनाते समय विस्फोट, 3 लाेगों की मौत

MP: Explosion while making cracker in Gwalior, 3 people killed - Gwalior News in Hindi

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक घर में अवैध रुप से पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच अन्य झुलस गए है। घायलों को जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
चीनोंर थाने के प्रभारी सत्ती सिंह ने बताया कि नोनकी सराय गांव के एक मकान में गुरुवार रात को अवैध तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि, मकान की छत ढह गई। उसके मलबे में कई लोग दब गए।
इस विस्फोट और मलबे में दबने से नवी खान, उसकी बेटी रजिया और अन्य रिश्तेदार अबरीन की मौत हो गई है। राजधानी से लगभग साढ़े चार सौ किलो मीटर दूर हुए इस हादसे का ब्यौरा देते हुए सिंह ने आगे बताया कि इस हादसे में पांच अन्य लोग झुलसे है, जिन्हें ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MP: Explosion while making cracker in Gwalior, 3 people killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gwalior, 3 people killed, madhya pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gwalior news, gwalior news in hindi, real time gwalior city news, real time news, gwalior news khas khabar, gwalior news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved