ग्वालियर। ग्वालियर की आदर्श गौशाला ने एक नई पहल की शुरुआत की है, जहां अब डेस्टिनेशन वेडिंग का आयोजन किया जाएगा। परंपरा, संस्कृति, और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाली इस पहल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पारंपरिक विवाह संपन्न होगा। इसके लिए 20 लाख रुपये की लागत से एक सांस्कृतिक मंडप तैयार किया जा रहा है, और पहला विवाह समारोह 22 जनवरी को आयोजित होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यहां शादी करने वाले परिवार को विवाह से पहले गायों को हरा चारा खिलाकर भंडारा करवाना होगा। अधिकतम 500 मेहमानों की सीमा तय की गई है, और कार्यक्रम का कुल खर्च 2 से 3 लाख रुपये तक रहेगा। इस अनूठे आयोजन के लिए देशभर से अब तक 10 शादियों की बुकिंग हो चुकी है।
शांति, सादगी और संस्कारों का संगम
महंगे होटल और विदेशी डेस्टिनेशन वेडिंग की जगह, यह गौशाला उन लोगों के लिए एक आदर्श स्थान बन रही है जो सादगी और संस्कारों को प्राथमिकता देते हैं। विवाह समारोह दिन में आयोजित किया जाएगा, जिससे बिजली और अन्य खर्चों की बचत होगी।
अनोखी व्यवस्थाएं :
विदाई : दुल्हन की विदाई बैलगाड़ी में होगी, जो पूरी तरह सजावट के साथ तैयार है।
वरमाला : वरमाला के लिए पालकी की व्यवस्था की गई है।
बैठने की व्यवस्था: मेहमानों के लिए घास से बने सोफे तैयार किए गए हैं।
भोजन : मोटे अनाज (मिलेट्स) से बने पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे।
पर्यावरण के प्रति जागरूकता : डिस्पोजल के स्थान पर कुल्हड़ और पत्तल का उपयोग किया जाएगा।
नशा और फास्ट फूड : इन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
मेहमानों के लिए ठहरने की सुविधा : शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए 35-40 कुटिया बनाई जा रही हैं। हर कुटिया में 10 लोग ठहर सकते हैं।
इकोफ्रेंडली विवाह का संदेश : यह डेस्टिनेशन वेडिंग न केवल परंपराओं और संस्कारों को बढ़ावा देगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देगी। ग्वालियर की आदर्श गौशाला ने एक अनूठा उदाहरण पेश किया है, जिसे लोग खूब सराह रहे हैं।
युवाओं को जोड़ने की पहल
यह पहल युवाओं को भारतीय संस्कृति और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एक आदर्श मंच है। इस नवाचार ने ग्वालियर को एक विशेष पहचान दिलाई है, जहां शादियां संस्कार और पर्यावरण के प्रति समर्पण का प्रतीक बनेंगी।
राज्यसभा में वक्फ बिल पर जेपीसी की रिपोर्ट पेश, विपक्ष ने लगाया पक्षपात का आरोप
एक्सप्लेनर : क्यों इनकम टैक्स बिल 2025 एक जरूरी और अहम सुधार है?
पीएम मोदी ने अमेरिकी खुफिया प्रमुख गबार्ड से की मुलाकात, 'भारत-अमेरिका की मित्रता ' पर हुई चर्चा
Daily Horoscope