• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्यप्रदेश के दमोह में पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला, आरोप- 'भू माफियाओं ने की जिंदा जलाने की कोशिश'

Deadly attack on police personnel in Damoh, Madhya Pradesh - Damoh News in Hindi

दमोह,। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के पैरवारा गांव में भू-माफियाओं ने हंड्रेड डायल के आरक्षक और पायलट को जिंदा जलाने की कोशिश की। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि पैरवारा गांव में कुछ दबंग सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। इस सूचना पर हंड्रेड डायल की टीम मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस वाहन को देखा, 20 से 30 हमलावरों ने पहले हवाई फायर किए। गोली की आवाज सुनकर आरक्षक और पायलट ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने दोनों को पकड़कर बंधक बना लिया और बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद नशे में धुत हमलावरों ने दोनों को जलते हुए ट्रैक्टर में झोंककर जिंदा जलाने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें असफल रहे।
आरक्षक ने बताया कि उसने चतुराई से मौका पाकर हमलावरों के चंगुल से भागकर अपनी और पायलट की जान बचाई। दोनों किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचे और वहां से दमोह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को घटना की जानकारी दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तुरंत भारी पुलिस बल को पैरवारा गांव भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है। लेकिन, तनाव बरकरार है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
लोगों में भू-माफियाओं को लेकर आक्रोश है। पुलिस से मांग की गई है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने भी भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deadly attack on police personnel in Damoh, Madhya Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhyapradesh news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, damoh news, damoh news in hindi, real time damoh city news, real time news, damoh news khas khabar, damoh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved