• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दमोह: फर्जी डॉक्टर केस में खुलासा, प्रयागराज वाले फ्लैट से मिला फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने का पूरा सेटअप

Damoh: Disclosure in fake doctor case, complete setup of preparing fake documents found from flat in Prayagraj - Damoh News in Hindi

दमोह। जिले के चर्चित मिशन अस्पताल में फर्जी डॉक्टर के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि आरोपी डॉक्टर नरेंद्र यादव से रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ की गई, जिसके बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ सामने आई हैं। पुलिस को आरोपी के प्रयागराज स्थित फ्लैट से एक पूरी फर्जी दस्तावेज़ निर्माण लैब मिली है। इस लैब में दस्तावेज़ तैयार करने के लिए वॉटरमार्क पेपर, प्रिंटर और अलग-अलग संस्थाओं की सीलें बरामद हुई हैं। एसपी ने बताया कि नरेंद्र यादव के कानपुर स्थित पुश्तैनी घर से उनका अब कोई संबंध नहीं है। वहाँ के सभी दस्तावेज़ 'नरेंद्र यादव' नाम से असली पाए गए हैं। पहले ही प्रयास में उन्होंने एमबीबीएस में प्रवेश लिया था और डिग्री भी असली है। वह एक होशियार विद्यार्थी रहे हैं।
मामले की गहराई से जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया है। हालाँकि पुलिस को अब आगे रिमांड की आवश्यकता नहीं है, लेकिन आरोपी का नार्को टेस्ट कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एसपी सोमवंशी के अनुसार, नरेंद्र यादव ने पूछताछ के दौरान विदेश में भी कुछ डिग्रियाँ प्राप्त करने की बात कबूली है, जिनकी पुष्टि के लिए विदेश से जानकारी मंगाई जा रही है।
गौरतलब है कि आरोपी ने पहले भी नोएडा में फर्जी डिग्री के मामले में फंसने के बाद खुद को 'एन. जॉन केम' के नाम से पेश किया था। IMA द्वारा उसकी मेडिकल प्रैक्टिस पर पांच साल की रोक लगाई गई थी।
पुलिस का मानना है कि आरोपी ने विदेशों में अपनी पहचान बनाने के लिए इस नाम और फर्जी डिग्रियों का सहारा लिया था। फिलहाल मामला जांच के अधीन है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Damoh: Disclosure in fake doctor case, complete setup of preparing fake documents found from flat in Prayagraj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: damoh, disclosure, fake doctor case, prayagraj, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, damoh news, damoh news in hindi, real time damoh city news, real time news, damoh news khas khabar, damoh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved