• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एमपी : ब्लू व्हेल गेम में किशोर रेल से कटा

Blue whale game claims one more life in Madhya Pradesh - Damoh News in Hindi

दमोह (मप्र)। पूरी दुनिया में कई किशोरों और युवाओं की मौत का कारण बन चुके ब्लू व्हेल गेम का असर अब मध्यप्रदेश भी पहुंच गया है। यहां के दमोह जिले के ग्यारहवीं कक्षा के एक छात्र सात्विक पांडे ने रेल से कटकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात पथरिया फाटक क्षेत्र में एक किशोर ने रेल से कटकर जान दे दी। मृतक की पहचान सात्विक पांडे के तौर पर हुई। सात्विक के साथियों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था। उस पर इस गेम की धुन इस कदर सवार थी कि वह दूसरा कोई खेल-खेलने को तैयार नहीं होता था। वहीं परिजनों का कहना है कि सात्विक गणित विषय में कमजोर था, उन्हें आशंका है कि उसने हताश होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा। एक घर में लगे सीसीटीवी के फुटेज से छात्र की आत्महत्या करने की तैयारी का पता चल रहा है। सात्विक पहले रेल ट्रैक पर घुटनों के बल बैठा और उसके बाद गाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई। दमोह के पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि ब्लू व्हेल गेम की बात से परिजन इनकार कर रहे हैं, मगर सात्विक के मित्रों ने यह बात बताई है कि वह पिछले कई दिनों से ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था। इस आधार पर सात्विक का मोबाइल जांच के लिए साइबर सेल भेजा गया है, उसका डाटा सामने आने पर ही आत्महत्या के कारण का खुलासा हो पाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Blue whale game claims one more life in Madhya Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: blue whale, blue whale game, one more life in madhya pradesh, madhya pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, damoh news, damoh news in hindi, real time damoh city news, real time news, damoh news khas khabar, damoh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved