• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश : दमोह में महिला और तीन बच्चों की हत्या, पति पर शक

Madhya Pradesh: Woman and three children murdered in Damoh; husband suspected - Damoh News in Hindi

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक महिला और तीन बच्चों की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या का शक महिला के पति और बच्चों के पिता पर है। मिली जानकारी के अनुसार हटा विधानसभा क्षेत्र के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शनिवार की सुबह दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई। यहां खेमा पटेल नाम की महिला और उसके तीन मासूम बच्चों की धारदार हथियार कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई । घटना के बाद से खेमा पटेल का पति द्वारका पटेल फरार है और इसीलिए आशंका जताई जा रही है कि महिला और तीन बच्चों की हत्या द्वारका ने ही की है। जानकारी के अनुसार महिला के अलावा जिन तीन बच्चों की हत्या की गई है, उनकी उम्र एक से सात साल है और इनमें से दो लड़के और एक लड़की है। आशंका इस बात की जताई जा रही है कि इस हत्याकांड को उस वक्त अंजाम दिया गया जब चारों सो रहे थे । सभी के शव खून से लथपथ मिले हैं।
कबीरपुर में चार लोगों की हत्याकांड की वारदात सामने आने के बाद गांव वालों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और जांच में जुट गया है। पुलिस मृतकों के परिजनों से पूछताछ करने के साथ महिला के पति द्वारका पटेल की तलाश कर रही है।
सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। गांव के लोग और परिजन यह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं की हत्या की वजह आखिर क्या है। आशंका इस बात की जताई जा रही है कि द्वारका ने इस हत्याकांड को चरित्र शक के चलते अंजाम दिया। घटना के बाद से गांव के लोगों ने द्वारका को देखा भी नहीं है और पुलिस द्वारका की आसपास के जंगल में तलाश कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madhya Pradesh: Woman and three children murdered in Damoh; husband suspected
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh, murdered, crime news in hindi, crime news, damoh news, damoh news in hindi, real time damoh city news, real time news, damoh news khas khabar, damoh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved