• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छिंदवाड़ा में दो पुलिस वालों की रहस्यमय मौत, बीयर पीने के बाद बिगड़ी थी तबियत

Mysterious death of two policemen in Chhindwara, health deteriorated after drinking beer - Chhindwara News in Hindi

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दो पुलिस जवानों की रहस्यमय मौत हो गई है। दोनों जवानों ने शनिवार की रात बीयर का सेवन किया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसएएफ की आठवीं बटालियन में तैनात प्रधान आरक्षक धनीराम उईके और आरक्षक प्रेम लाल ककोडिया की शनिवार की देर रात तबियत बिगड़ी और उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में धनीराम की देर रात को मौत हो गई। जबकि, प्रेमलाल की रविवार को मौत हुई है। बताया गया है कि धनीराम और प्रेमलाल ने शनिवार की रात को विशेष सशस्त्र बल के आठवीं बटालियन स्थित आवास में बैठकर बीयर पी थी। इसके बाद दोनों को उल्टियां होने लगी। उन्होंने खून की उल्टियां भी की। हालत बिगड़ने पर दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने घटनास्थल से बीयर की केन और ग्लास की बरामदगी की। मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है।
आशंका इस बात की जताई जा रही है कि दोनों ने बीयर के साथ कोई जहरीला पदार्थ खाया है और उसी के चलते उन्हें उल्टियां हुईं और उनकी मौत हो गई। विशेष सशस्त्र बल की आठवीं बटालियन में पदस्थ दोनों जवानों की मौत एक अबूझ पहेली बनी हुई है। लिहाजा, पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mysterious death of two policemen in Chhindwara, health deteriorated after drinking beer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chhindwara, madhya pradesh, two policemen, death\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chhindwara news, chhindwara news in hindi, real time chhindwara city news, real time news, chhindwara news khas khabar, chhindwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved