• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्यप्रदेश : डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने सिवनी विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Madhya Pradesh: Diploma Engineers Association demands action against Seoni MLA - Chhindwara News in Hindi

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन (DEAS) संघ ने सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन पर कार्रवाई की मांग करते हुए छिंदवाड़ा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने विधायक पर एफआईआर दर्ज कराने की भी मांग की है, आरोप है कि विधायक ने इंजीनियरों के साथ बदसलूकी की और अभद्र व्यवहार किया। घटना 4 दिसंबर 2024 की है, जब आर.के. डेहरिया, एक इंजीनियर, सिवनी ब्रांच केनाल पर एक क्षतिग्रस्त एक्याडक्ट की मरम्मत का कार्य कर रहे थे। इस दौरान विधायक मुनमुन और उनके 20-25 समर्थक कार्यस्थल पर पहुंचे और डेहरिया सहित निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि विधायक के समर्थकों ने अमर्यादित शब्दों का उपयोग किया और आर.के. डेहरिया के मोबाइल फोन से मुख्य अभियंता के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के बाद इंजीनियरों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर विधायक पर कार्रवाई नहीं की जाती, तो वे सिंचाई कार्य तक का बहिष्कार करेंगे। संघ ने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में कर्मचारियों को काम करने में डर महसूस हो रहा है, और कार्यस्थल पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से निर्माण कार्य में रुकावट आ सकती है, जिससे कृषकों को समय पर सिंचाई सुविधा मुहैया कराना मुश्किल होगा।
इंजीनियरों का कहना है कि जब तक विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, हड़ताल जारी रहेगी। संघ ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि इस मामले में विस्तृत जांच कर विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और निर्माण कार्यों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madhya Pradesh: Diploma Engineers Association demands action against Seoni MLA
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh, diploma, engineers, association, demands, action, against, seoni, mla, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chhindwara news, chhindwara news in hindi, real time chhindwara city news, real time news, chhindwara news khas khabar, chhindwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved