• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कबाड़ से जुगाड़ : ग्राम पंचायत चिखलमऊ ने बनाया सुंदर पार्क, दिया स्वच्छता का संदेश

Jugaad from junk: Gram Panchayat Chikhlamou built a beautiful park, gave the message of cleanliness - Chhindwara News in Hindi

जुन्नारदेव। जुन्नारदेव जनपद मुख्यालय की ग्राम पंचायत चिखलमऊ में जिला कलेक्टर शिलेंद्र सिंह के निर्देश और मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अद्वितीय पहल की गई। सरपंच सुखमन उईके और सचिव बाबूलाल पहाड़ी ने पंचायत कर्मियों और ग्रामवासियों की मदद से कबाड़ से जुगाड़ कर वेस्ट मटेरियल का उपयोग करते हुए एक सुंदर पार्क तैयार किया है। पार्क में पुराने टायर, प्लास्टिक की कुप्पियों और बोतलों का रचनात्मक उपयोग कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है। सरपंच और सचिव ने जानकारी दी कि इस पहल में ग्राम पंचायत के सभी लोगों ने सहयोग किया, जिससे यह पार्क न केवल एक आकर्षण का केंद्र बना बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का माध्यम भी। ग्राम पंचायत की इस अनोखी पहल की व्यापक प्रशंसा हो रही है। यह प्रयास न केवल स्वच्छता अभियान को मजबूती देगा, बल्कि अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jugaad from junk: Gram Panchayat Chikhlamou built a beautiful park, gave the message of cleanliness
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jugaad, junk, gram panchayat, chikhlamou, built, beautiful, park, message, cleanliness, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chhindwara news, chhindwara news in hindi, real time chhindwara city news, real time news, chhindwara news khas khabar, chhindwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved