• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छिंदवाड़ा: कुएं के मलबे में दबे तीन में से एक मजदूर का शव बरामद

Chhindwara: Body of one of the three workers buried in the debris of the well recovered - Chhindwara News in Hindi

छिंदवाड़ा । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में मंगलवार को कुएं की मरम्मत के दौरान मलबे में दबे तीन मजदूरों में से एक का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया है। रेस्क्यू टीम दो और शवों को निकालने का प्रयास कर रही है। इस हादसे में तीनों मजदूरों की मौत हो चुकी है। ज्ञात हो कि खुनाझिर खुर्द गांव में एक पुराने कुएं की मरम्मत की जा रही थी। इसी दौरान कुएं का मलबा धंस गया। कुएं के मलबे में एक महिला समेत तीन मजदूर दब गए थे। मलबे में दबे मजदूरों का नाम राशिद, वासिद और शहजादी बताया जा रहा है। लगभग चालीस घंटे बाद तीन में से एक मजदूर वासिद का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया है। अन्य दो मजदूरों के शव बाहर निकालने के प्रयास जारी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह से ही मजदूरों ने जवाब देना बंद कर दिया था। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तीन मजदूरों की मौत पर शोक जताते हुए कहा कि पुलिस बल, होमगार्ड और एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू कर मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का हरसंभव प्रयास किया, परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका।
शासन की ओर से सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। वहीं, कलेक्टर शीलेन्‍द्र सिंह ने ग्राम खुनाझिर खुर्द जैसी घटना दोबारा ना हो, इसे रोकने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करते हुए जिले में किसी भी स्थान पर स्थापित कुएं, बावड़ी का गहरीकरण, मरम्मत कार्य, ब्लास्टिंग कार्य आदि पर अनुमति के बगैर प्रतिबंधित कर दिए गए हैं।
कलेक्टर ने कानून-व्यवस्था और आमजन के जान-माल को आसन्न खतरा उत्पन्न होने की स्थिति को रोकने के लिए इस पर अंकुश लगाए जाने के लिए यह प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, जो व्यक्ति, संगठन, समिति, संस्था इस आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा-223 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chhindwara: Body of one of the three workers buried in the debris of the well recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chhindwara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chhindwara news, chhindwara news in hindi, real time chhindwara city news, real time news, chhindwara news khas khabar, chhindwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved