• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पति, पत्नी और वो : बुरहानपुर में प्रेम, धोखा और दो शादियों का अजीब मामला उजागर

Pati, Patni Aur Woh: A strange case of love, betrayal and two marriages exposed in Burhanpur - Burhanpur News in Hindi

बुरहानपुर। शिकारपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक पर दो महिलाओं से शादी करने का गंभीर आरोप लगा है। यह मामला तब सामने आया जब इंदौर निवासी एक महिला ने थाने में लिखित शिकायत दी। महिला का कहना है कि उसने युवक से प्रेम विवाह किया था और दोनों की एक साढ़े पांच साल की बेटी भी है। पीड़ित महिला ने बताया कि वर्ष 2018 में जब युवक इंदौर में अपने मौसा के घर रह रहा था, उसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और बाद में दोनों ने शादी कर ली। महिला का दावा है कि शादी के बाद उसने युवक को एक पिकअप वाहन दिलाया था, जिसकी किश्तें भी उसने अपने खाते से अदा कीं। कुछ समय बाद युवक को बुरहानपुर भेज दिया गया ताकि वह अपनी मां के पास रहकर वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर सके। हाल ही में महिला को यह जानकारी मिली कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। इस खुलासे के बाद महिला अपनी बेटी के साथ थाने पहुंची और इंसाफ की मांग की।
इसी दौरान दूसरी पत्नी के पिता भी थाने पहुंच गए और युवक पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की। आरोप के अनुसार, उनकी बेटी अपनी मां के साथ नागुलखेड़ा गांव में छुट्टियां मना रही थी, तभी युवक उसे अपने साथ ले गया और गायत्री परिवार संस्था के माध्यम से शादी कर ली।
फिलहाल शिकारपुरा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पहली पत्नी ने मांग की है कि उसे और उसकी बेटी को न्याय दिलाया जाए।
यह मामला न सिर्फ एक पारिवारिक विवाद है, बल्कि सामाजिक और कानूनी दृष्टिकोण से भी गंभीर है। पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि कौन दोषी है और कौन पीड़ित।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pati, Patni Aur Woh: A strange case of love, betrayal and two marriages exposed in Burhanpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pati, patni aur woh, a strange case, love, betrayal, marriages, exposed, burhanpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, burhanpur news, burhanpur news in hindi, real time burhanpur city news, real time news, burhanpur news khas khabar, burhanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved