• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश : बुरहानपुर में मिली रहस्यमयी संरचना की जांच में जुटा प्रशासन, निर्माण कार्य पर लगाई रोक

Madhya Pradesh: Administration busy investigating mysterious structure found in Burhanpur, construction work banned - Burhanpur News in Hindi

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के राजपुरा क्षेत्र में एक मकान की नींव खुदाई के दौरान रहस्यमयी प्राचीन संरचना सामने आई है, जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। खुदाई में एक कमरा और एक गुप्त मार्ग मिलने की बात कही जा रही है। प्रशासन ने मकान के निर्माण पर रोक लगाकर जांच शुरू कर दी है। सरंचना मिलने पर लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह कोई ऐतिहासिक धरोहर है या फिर महज एक पुराना अनाज भंडार। हालांकि, प्लॉट मालिक आनंद भगत इसे 100 साल पुराना अनाज संग्रहण कक्ष बता रहे हैं और इसे ध्वस्त करने की तैयारी में हैं। जब क्षेत्रीय पार्षद अजय बालापुरकर को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने इसे पुरातत्वीय महत्व का धरोहर बताते हुए जांच की मांग की। पार्षद का कहना है कि यदि इस स्थल की वैज्ञानिक तरीके से जांच करवाई जाए, तो यह इतिहास के कई रहस्यों से पर्दा उठा सकता है। स्थानीय लोगों में भी इस खोज को लेकर उत्सुकता बनी हुई है, कई लोगों का मानना है कि यह किसी प्राचीन मार्ग या ऐतिहासिक इमारत का हिस्सा हो सकता है, जिसका संबंध बुरहानपुर के गौरवशाली अतीत से जुड़ा हो सकता है।
इस पूरे मामले पर नगर निगम कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव ने बयान जारी कर कहा, "हमें सूचना मिली थी, जिसके बाद हमारी टीम ने मौके पर निरीक्षण किया है और फिलहाल निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी कर दिया गया है। आगे की जांच जारी है।"
वहीं, खुदाई स्थल के मालिक आनंद भगत ने कहा, "मैंने राजपुरा क्षेत्र में एक जमीन खरीदी थी, जो सड़क से करीब 10 फीट ऊपर थी। जब जमीन को सड़क के स्तर पर लाने के लिए खुदाई शुरू की, तो यह रहस्यमयी कमरा मिला।" उन्होंने प्रशासन के सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि यदि यह सच में कोई पुरातात्विक धरोहर है, तो वह पूरी तरह से जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं।
जिला पुरातत्व संघ के सदस्य मनोज अग्रवाल ने बताया, "बुरहानपुर एक ऐतिहासिक शहर है और यहां समय-समय पर पुरानी संरचनाएं सामने आती रहती हैं। प्रशासन को इसकी विस्तृत जांच करानी चाहिए, ताकि यदि यह कोई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर है, तो इसे संरक्षित किया जा सके।" उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग इसे दबाने या नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madhya Pradesh: Administration busy investigating mysterious structure found in Burhanpur, construction work banned
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: burhanpur, madhya pradesh, a mysterious ancient structure, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, burhanpur news, burhanpur news in hindi, real time burhanpur city news, real time news, burhanpur news khas khabar, burhanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved