• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला दहन

Congress protest against corruption, effigy of Chief Minister Mohan Yadav burnt - Burhanpur News in Hindi

बुरहानपुर। जयस्तंभ वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन आरटीओ विभाग के अधिकारी सौरव शर्मा की जमानत को लेकर हुआ, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। कांग्रेस का कहना है कि 60 दिनों के भीतर चालान पेश नहीं किए जाने के कारण सौरव शर्मा को जमानत मिल गई, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।

पूर्व प्रदेश महामंत्री अजय सिंह रघुवंशी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है और आम जनता के साथ अन्याय कर रही है। वहीं, युवा कांग्रेस नेता देव ठाकुर ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया और कहा कि सत्ता पक्ष की मदद से आरोपी को जमानत मिलना जंगलराज की निशानी है।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और भाजपा सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress protest against corruption, effigy of Chief Minister Mohan Yadav burnt
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, protest, against, corruption, chief minister, mohan yadav, burnt, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, burhanpur news, burhanpur news in hindi, real time burhanpur city news, real time news, burhanpur news khas khabar, burhanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved