• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बुरहानपुर : तेंदुए की दहशत, गांव में खौफ, वन विभाग अलर्ट

Burhanpur: Panic of leopard, terror in village, forest department alert - Burhanpur News in Hindi

बुरहानपुर। जिले के ग्राम बंभाडा में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात तेंदुए ने खेत में बंधे दो मवेशियों को मार डाला, साथ ही एक कुत्ते को भी अपना शिकार बना लिया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पीड़ित किसान अरुण रामभाऊ चौधरी का कहना है कि उनके पशु परिवार का हिस्सा थे। उनकी मौत से वह गहरे सदमे में हैं और प्रशासन से ठोस सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं। गांव के सरपंच प्रतिनिधि डॉ. सागर ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। मुनादी कराकर लोगों से अपील की गई है कि कोई भी अकेले खेतों की ओर न जाए, बल्कि समूह में ही निकले।
वन विभाग के एसडीओ अजय सागर ने आश्वासन दिया है कि पीड़ित किसान को मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, डिप्टी रेंजर अरुण सातव ने किसानों को पटाखे और रोशनी के साधन साथ रखने की सलाह दी है ताकि तेंदुए को भगाया जा सके।
वन रक्षक ब्रजलाल निभोरकर ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगाया गया है। वन विभाग की टीम रातभर गश्त कर रही है ताकि किसी और जानवर या इंसान को नुकसान न हो।
गांव में दहशत का माहौल बरकरार है, ग्रामीण वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Burhanpur: Panic of leopard, terror in village, forest department alert
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: burhanpur, panic, leopard, terror, village, forest, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, burhanpur news, burhanpur news in hindi, real time burhanpur city news, real time news, burhanpur news khas khabar, burhanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved