• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बुरहानपुर में प्रशासन की सख्ती : अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Administration strictness in Burhanpur: Bulldozer runs on illegal colony - Burhanpur News in Hindi

बुरहानपुर। बुरहानपुर में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। SDM पल्लवी पौराणिक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बहादुरपुर में अवैध रूप से विकसित की जा रही शिव समाधा कॉलोनी पर बुलडोजर चलवाया। बुरहानपुर में अवैध कॉलोनियों का जाल लगातार बढ़ता जा रहा है। कालोनाइजर बिना किसी डर के शासकीय भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। लेकिन अब प्रशासन ने इस पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। ग्राम बहादुरपुर में शासकीय भूमि पर विकसित की जा रही शिव समाधा कॉलोनी को SDM पल्लवी पौराणिक और तहसीलदार की मौजूदगी में गिरा दिया गया। प्रशासन ने पटवारी से नक्शा और खसरा की जांच कराई, जिसमें जमीन के सरकारी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद SDM ने तत्काल बुलडोजर चलाने के आदेश दिए।
अवैध कॉलोनी की दीवारें ढहाई गईं। अतिक्रमण पूरी तरह हटाया गया। SDM के इस कदम की इलाके में जमकर चर्चा हो रही है।
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। SDM पल्लवी पौराणिक ने साफ संदेश दिया है कि अवैध कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Administration strictness in Burhanpur: Bulldozer runs on illegal colony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: administration, strictnes, burhanpur, bulldozer, illegal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, burhanpur news, burhanpur news in hindi, real time burhanpur city news, real time news, burhanpur news khas khabar, burhanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved