• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भोपाल में योग दिवस से पहले योगाभ्यास, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ भी हुए शामिल

Yoga Practice in Bhopal Ahead of Yoga Day; Union Minister of State for Defence Sanjay Seth Participates - Bhopal News in Hindi

भोपाल । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रविवार 21 जून को मनाया जाएगा, इसको लेकर सभी में उत्साह है और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तो एक दिन पहले शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया । राजधानी टीटी नगर स्टेडियम के अलावा वोट क्लब में भी योग अभ्यास किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश के अन्य हिस्सों की तरह मध्य प्रदेश में भी जगह-जगह कार्यक्रम होंगे। राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं मध्यप्रदेश शासन के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया।इस अवसर पर दोनों नेताओं ने योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार बताते हुए नागरिकों, विशेषकर युवाओं से नियमित योग अपनाने का आह्वान किया।
मध्य प्रदेश के सहकारिता व खेल मंत्री विश्वास सारंग बड़ा तालाब स्थित बोट क्लब में आयोजित योग अभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। प्राकृतिक वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में भोपाल के हजारों युवा, खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए और सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
खेल मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरी दुनिया भारतीय योग परंपरा को अपना रही है। इस योग दिवस पर 192 देश सामूहिक योग करेंगे। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त जीवन का माध्यम है।
कार्यक्रम में भोपाल के युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह संदेश दिया कि नई पीढ़ी फिटनेस, स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूक है तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने पूरे शहर को योगमय वातावरण से सराबोर कर दिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yoga Practice in Bhopal Ahead of Yoga Day; Union Minister of State for Defence Sanjay Seth Participates
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union minister of state for defence sanjay seth, yoga practice in bhopal, bhopal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved