• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भोपाल में पहला टीका वार्ड बॉय संजय यादव को लगा

Ward boy Sanjay Yadav gets first vaccine in Bhopal - Bhopal News in Hindi

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे बड़े कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शनिवार को शुरुआत की। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान मौजूद रहे। इस मौके पर पहला टीका हमीदिया अस्पताल के वार्ड बॉय संजय यादव को लगाया गया।

राज्य में कोरोना के वैक्सीनेशन के लिए सभी में उत्साह है, टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी तैयार है और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री चैहान, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चैधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग व वित्त मंत्री जगदीश देवडा ने हमीदिया अस्पताल पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सुना। उसके बाद वैक्सीनेश्न की शुरुआत हुई। यहां पहला टीका वार्ड बॉय संजय यादव को लगाया गया।

मुख्यमंत्री चैहान ने अन्य मंत्रियों और अधिकारियों के साथ अस्पताल का जायजा लिया, उसके साथ ही वहां तैनात स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा की।



राज्य में प्रथम चरण में लगभग चार लाख 17 हजार हेल्थ केयर वर्कर्स को चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण किया जाना है। शुरू के पहले हफ्ते में 150 स्वास्थ्य संस्थाओं पर लगभग 57 हजार हेल्थ केयर वर्कर्स, दूसरे हफ्ते में 177 स्वास्थ्य संस्थाओं से संबद्ध लगभग 55 हजार हेल्थ केयर वर्कर्स का वैक्सीनेशन किया जाएगा। इन्हीं हेल्थ केयर वर्कर्स को 28 दिवस के बाद दूसरी डोज भी लगाई जाएगी। चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के सभी चार लाख 17 हजार हेल्थ केयर वर्कर्स का समयबद्ध वैक्सीनेशन सुनिश्चित किया जाएगा।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ward boy Sanjay Yadav gets first vaccine in Bhopal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhopal, first commentary, ward boy, sanjay yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved