• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भोपाल में सड़कों पर उतरे कांग्रेसियों पर वाटर केनन का उपयोग

Use of water cannon on Congressmen who came on the streets in Bhopal - Bhopal News in Hindi

भोपाल। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को राजधानी सड़कों पर प्रदर्शन किया और राजभवन घेरने की कोशिश की, मगर पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोकने के इंतजाम किए। बैरीकेट्स लगाए गए, हल्का बल प्रयोग किया और वॉटर केनन का उपयोग कर कार्यकतार्ओं को आगे बढ़ने से रोका गया। वहीं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की गिरफ्तारी की गई।

अभा कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मप्र कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में जनविरोधी भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदेश स्तरीय राजभवन घेराव और विशाल मार्च आयोजित किया गया। कांग्रेस का घेराव कार्यक्रम जवाहर चौक से प्रारंभ हुआ, जिसमें प्रदेष भर से आए कार्यकर्ता मौजूद थे। जनसभा के बाद सभी कांग्रेसजनों ने राजभवन का घेराव करने के लिए पैदल मार्च किया। रोशनपुरा चौराहे के पहले ही कांग्रेसजनों को रोक लिया गया, जहां राजभवन के अधिकारियों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों सहित अन्य मुद्दों को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की अगुवाई में ज्ञापन सौंपा गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम जवाहर भवन से कूच करते हुए रोशनपुरा बढ़ रहा था, इसी दौरान पुलिस बल द्वारा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछारें छोड़ी गई और लाठी चार्ज भी किया गया, जिससे कई कार्यकर्ता घायल हुये। वहीं सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

कमलनाथ ने इस मौके पर कहा आज मध्य प्रदेश का हर वर्ग परेशान है, हमारा भटकता हुआ नौजवान दुखी है, किसान खाद-बीज के लिए भटक रहा है, हमारा छोटा व्यापारी परेशान है, महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है।

कमलनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा उद्योगपति गौतम अडानी के पक्ष में अपनायी गई क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति से गहराये आर्थिक संकट से गरीब और मध्यम वर्ग के करोड़ों भारतीयों की बचत जोखिम में है। देश में बेहताशा बढ़ती हुई महंगाई, प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी, तनावग्रस्त किसान, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग और महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है, वहीं बलात्कार-सामूहिक बलात्कार और उसके बाद उनकी निर्मम हत्याओं, ध्वस्त कानून व्यवस्था, लूट, डकैती सहित भाजपा सरकार की गलत नीतियां के कारण आमजन परेशान है। भाजपा और संघ विचारधारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग और उनकी छवि धूमिल करने पर आमादा है।

कमलनाथ ने कहा कि यदि आपने अपनी निष्ठा का परिचय से दिया तो मुझे पूरा विश्वास है आगामी विधानसभा चुनाव में आप सब कांग्रेस का झंडा लेकर मध्यप्रदेश की विधानसभा पर लहराएंगे।

कार्यक्रम को अभा कांग्रेस के महासचिव प्रदेश प्रभारी जे.पी. अग्रवाल, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, अखिल भारतीय कमेटी के सचिव सुधांषु त्रिपाठी, पूर्व केंद्रीयमंत्रीगण सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरूण यादव, मीनाक्षी नटराजन, अजयसिंह, मुकेश नायक, पी.सी. शर्मा, जीतू पटवारी, महेन्द्र जोशी, शोभा ओझा, अभय दुबे, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष योगेश यादव, विभा पटेल, विक्रांत भूरिया और आशुतोष चौकसे मौजूद रहे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Use of water cannon on Congressmen who came on the streets in Bhopal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhopal, congress, madhya pradesh unit, demonstration, raj bhavan, former chief minister, kamal nath, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved