• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई चीता 'आशा' से जन्मे तीन शावक

Three cubs born to Namibian cheetah Asha in Kuno National Park - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से एक अच्छी खबर आई है। यहां नामीबिया से आई मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। ज्ञात हो कि वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर नामीबिया से आए चीतों के दल को बाड़े में छोड़ा था। अब यहां एक मादा चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामिबियाई मादा चीता आशा द्वारा तीन शावकों के जन्म पर हर्ष व्यक्त करते हुए चीता परियोजना से जुड़े लोगों, वन्य जीव प्रेमियों और नागरिकों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक समय था, जब एशिया की धरती से चीता समाप्त हो गया था। आज तीन चीता शावकों ने जन्म लिया है। यह विश्व की विशेष घटना है। कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना की सफलता इन तीन शावकों के जन्म से स्थापित होती है। इसकी परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारिस्थितिकी संतुलन के उद्देश्य से की थी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह परिकल्पना साकार होते हुए देखना रोमांचकारी है। चीता परियोजना में सभी स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों और विशेषज्ञों ने परिश्रम से कार्य किया है। तीन शावकों का जन्म इस परियोजना की सार्थकता को बढ़ाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three cubs born to Namibian cheetah Asha in Kuno National Park
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhopal, madhya pradesh, kuno national park, namibia, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved