• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन और सरकार में आपसी समन्वय नहीं : जीतू पटवारी

There is no coordination between the BJP organization and the government in Madhya Pradesh: Jitu Patwari - Bhopal News in Hindi

भोपाल । कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि भाजपा के प्रदेश संगठन और सरकार के बीच समन्वय में नहीं है। देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह राजधानी भोपाल के प्रवास पर हैं और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की सरकार की स्थिति के साथ अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कई सवाल उठाए हैं। जीतू पटवारी ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के भाजपा संगठन और सरकार के बीच आपसी समन्वय नहीं है। हालात यहां तक हैं कि मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने मंत्रियों के 15 दिन तक फोन ही नहीं उठाते हैं, वही मंत्री के विभाग के कारण बच्चों की मौत हो रही है। छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से 26 बच्चों की मौत हुई तो उसका राजनीतिक जिम्मेदार कौन है? 100 से ज्यादा मौतें जहरीली शराब पीने से हुई हैं। यह जिम्मेदारी किसकी है? आबकारी मंत्री ने क्या किया? राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आदिवासियों की लाभार्थी योजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। बीते 25 साल से मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद सबसे ज्यादा बच्चे कुपोषण से मार रहे हैं। इसके लिए कौन सा मंत्री राजनीतिक रूप से जिम्मेदार है? देश के गृह मंत्री से प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है।
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौत की चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर में दूषित पानी पीने से 36 लोगों की मौत हुई तो इस पर राजनीतिक जिम्मेदारी आखिर किसकी है। केंद्रीय गृह मंत्री को मुख्यमंत्री, मंत्री और संगठन से यह सवाल करना चाहिए और उत्तर देकर जाएं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का कैंसर राज्य के हर घर को प्रभावित कर रहा है; यह लूट का पैसा आखिर कहां जा रहा है। इसका उत्तर भी जनता चाहती है। दरअसल, पिछले दिनों लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बालाघाट का दौरा हुआ था और वह कुपोषण सहित अन्य बीमारी से हुई बच्चों की मौत के परिजनों से मिले थे। साथ ही उन्होंने सरकार पर आदिवासियों को योजनाओं का लाभ न मिलने का आरोप लगाया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-There is no coordination between the BJP organization and the government in Madhya Pradesh: Jitu Patwari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh, jitu patwari, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved