• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ रहे दो केंद्रीय मंत्रियों के भी कारनामे आ सकते हैं सामने : राज बब्बर

The exploits of two Union Ministers contesting elections in Madhya Pradesh can also be revealed: Raj Babbar - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हमले जारी हैं। पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने कहा है कि भाजपा के पास प्रदेश में कोई चेहरा नहीं है, यही कारण है कि तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित सात सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा है। एक मंत्री के बेटे का कारनामा सामने आया है, दो का और आ सकता है। फिल्म अभिनेता और राजनेता राज बब्बर ने कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य के किसी नेता पर भरेासा नहीं है, कोई मुख्यमंत्री लायक नहीं है। मध्य प्रदेश में सात सांसदों को चुनाव में ले आए हैं, उनमें से तीन मंत्री हैं और उनमें से किसी को भी मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया। शायद उनको डर लग रहा है कि एक मंत्री के बेटे के वीडियो वायरल हो रहे हैं जो ढाई सौ करोड़ रुपये, कोई 500 करोड रुपए महीने दे रहे हैं। जो चेहरे भी लाए हैं, उनके पीछे की उनकी कुंडली भी साथ में आ रही है, एक की तो आ ही गई है, दो की और थोड़ी देर में आ जाएगी, आज नहीं तो कल आ जाएगी। राज बब्बर ने राज्य में कुपोषण की चर्चा करते हुए कहा कि 14 नवंबर चाचा नेहरू का जन्मदिन और बाल दिवस है। यह बच्चों का दिन होता है। मगर दुर्भाग्य है कि मध्य प्रदेश में 66-67 लाख बच्चे यानि पूरे प्रदेश में 51 प्रतिशत कुपोषण की वजह से या तो अपनी जिंदगी खो बैठते हैं या वह बौने ही रह जाते हैं और यहां 18 साल से जो एक ही व्यक्ति राज कर रहा है, वो यह कहता है कि कुपोषण मेरे माथे पर कलंक है। पिछली बार जब मैं आया था मैंने सुना था, मेरी समझ में नहीं आता है, कि वह कलंक मामा की वजह से है या कुपोषण की वजह से है।
बब्बर ने कहा कि मैं दावे के साथ में कह सकता हूं कि मध्य प्रदेश में यह जो बदलाव की लहर चल रही है, बीजेपी की सरकार इस बार नहीं बनेगी, कांग्रेस की 150 से कम सीट नहीं आएगी। इस बार कर्नाटक में दोगुने विधायक जीत कर आए हैं और यहां इस बार मध्य प्रदेश में भी दो गुने-तीन गुने विधायक जीतेंगे। यह हालात उनके खुद के द्वारा बनाए हुए हैं।
बब्बर ने किसानों को लेकर कहा कि मप्र में किसानों पर गोलियां चलाने वाली यह सरकार है। आज जहां कांग्रेस की सरकार है, वह वादा कर रही है कि हम किसानों के कर्ज को माफ करेंगे। मप्र में दो लाख रुपए तक का कर्ज है, किसानों का माफ किया जाएगा, एमएसपी देने के लिए कहा गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The exploits of two Union Ministers contesting elections in Madhya Pradesh can also be revealed: Raj Babbar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhopal, madhya pradesh, assembly elections, congress, former mp, senior leader raj babbar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved