भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा कार्यकर्ता नेमीचंद तंवर की हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सोमवार को सवाल उठाया और कहा कि कांग्रेस मध्य प्रदेश को पश्चिम बंगाल बनाने पर तुली है। चौहान ने संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस मध्य प्रदेश को पश्चिम बंगाल बनाने पर तुली है। पराजय सुनिश्चित है, इससे बौखलाकर अब कांग्रेस हिंसा का सहारा ले रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सांवेर के पालिया गांव में हमारे कार्यकर्ता नेमीचंद तंवर को गोली मार दी गई। उन्हें सिर्फ इसलिए गोली मारी गई, क्योंकि उन्होंने भाजपा को वोट दिया था, भाजपा के लिए काम किया था। उनकी पत्नी घायल हैं, उनके बच्चे घायल हैं। चौहान ने आगे कहा, मैं मुख्यमंत्री और तुलसी सिलावट को, जिन्होंने यह गुंडागर्दी कराई है, यह चेतावनी देना चाहता हूं कि हत्याओं का खेल, हिंसा का यह खेल मध्य प्रदेश की धरती पर आरंभ न करें।
मध्य प्रदेश शांति का टापू रहा है हमेशा। जो हत्यारे हैं, उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उन्हें सजा दिलाने की व्यवस्था करें। साथ ही सुनिश्चित करें कि दोबारा ऐसी घटना नहीं हो, वर्ना मैं स्वयं और भाजपा सडक़ पर उतरेगी। ज्ञात हो कि इंदौर के पालिया गांव में भाजपा कार्यकर्ता नेमीचंद तंवर (60) की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप कांग्रेस कार्यकर्ता अरुण शर्मा पर है, जिन्हें राज्य सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट का करीबी बताया जा रहा है। शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने नेमीचंद को सिर्फ इसलिए गोली मार दी, क्योंकि वे भाजपा के लिए काम कर रहे थे।
सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 पैरोल पर रिहा हुए सभी कैदियों को 15 दिनों के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया
गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 12 लोग गिरफ्तार
केंद्र ने तीन राज्यों में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की
Daily Horoscope