• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शिवराज बोले: मंत्रिमंडल में अनुभव और युवा जोश का समावेश

Shivraj said regarding Madhya Pradesh cabinet expansion: Inclusion of experience and youthful enthusiasm in the cabinet - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कहा कि यह मंत्रिमंडल अनुभव में पके राजनेता और युवा जोश के साथ संतुलित है। मंत्रिमंडल गठन से पहले चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश का सौभाग्य है कि अटल जी की जयंती पर नई सरकार आकार ले रही है। इस मंत्रिमंडल में अनुभव की भट्टी में पके वरिष्ठ राजनेता और युवा जोश शामिल है। मंत्रिमंडल पूरी तरह संतुलित है और इसमें क्षेत्रीय आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा गया है। चौहान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री मोहन यादव की अगुवाई में प्रदेश को नई सरकार सुशासन देगी। सरकार प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मुझे विश्वास है कि नई सरकार संकल्प पत्र के वचनों को पूरा करेगी। नया मंत्रिमंडल पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा का नया इतिहास रचेगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shivraj said regarding Madhya Pradesh cabinet expansion: Inclusion of experience and youthful enthusiasm in the cabinet
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh cabinet, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved