भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) में महिलाओं को स्थान न दिए जाने के सवाल पर संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने जवाब दिया और कहा कि राहुल की स्क्रिप्ट लिखने वाले समझदार नहीं हैं। यह तो ठीक वैसी बात हुई.. पुरुष हॉकी मैच में महिला खिलाड़ी को देखने जैसी। संघ की गुरुवार से यहां के शारदा विहार शैक्षणिक संस्थान में शुरू हो रही तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक का ब्योरा देते समय पूछे गए सवाल पर बुधवार को वैद्य ने कहा, राहुल गांधी ने सवाल किया है कि क्या संघ में महिलाओं को देखा क्या, उनके इस सवाल से यह पता नहीं चलता कि उन्हें संघ की चिंता है या महिलाओं की। वे संघ की छोडक़र, अपनी पार्टी की चिंता करें। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राहुल गांधी ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान संघ पर हमला करते हुए मौजूद लोगों से सवाल किया था कि आपने संघ की शाखा में महिलाओं को कभी शॉर्ट पहने देखा है क्या। राहुल के इस सवाल का बुधवार को वैद्य ने जवाब दिया। उन्होंने राहुल के सवाल पर स्पष्ट किया कि संघ ने तय किया था कि वह सिर्फ पुरुषों के बीच काम करेगा, यह तय करने का अधिकार संघ को है, अगर उन्हें महिलाएं देखना है तो महिला हॉकी मैच देखने जाएं।
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया अंसारी का पोस्टमार्टम,गाजीपुर में होगा सुपुर्द-ए-खाक
कांग्रेस का आरोप: भाजपा पार्टी को आर्थिक रूप से पंगु बनाना चाहती है
पीएम मोदी ने बिल गैट्स को दिए अच्छी जीवन शैली के मंत्र,यहां पढ़े
Daily Horoscope