भोपाल। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर कमजोर पडऩे से गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राज्य में बुधवार को आसमान पर आंशिक बादल छाए हैं, जिससे धूप की चुभन से बीच-बीच में राहत मिल जाती है। बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का दौर जारी है। बारिश का दौर कमजोर पडऩे और बादलों के छाने से राज्य में गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आगामी 24 घंटों में आसमान पर बादलों का डेरा रहेगा, मगर बारिश की संभावना कम ही है।
राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24, ग्वालियर का 27.5 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 33.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 36.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा ।
(आईएएनएस)
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope